सुप्रीम कोर्ट के जज को मिलनी थी सलामी, पुलिस ने ओवैसी को ही दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सहारनपुर में पुलिस से बड़ी चूक सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट के एक जज के स्वागत के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को ही गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। ओवैसी शनिवार को सर्किट हाउस पहुंचे थे, जहां सुरक्षाकर्मियों को देखकर पुलिसकर्मियों ने उन्हें जज समझ लिया।

Knews Desk – उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को पुलिस से बड़ी चूक हो गई। यहां सुप्रीम कोर्ट के एक जज के स्वागत के लिए तैनात पुलिसकर्मियों ने गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। ओवैसी जैसे ही सर्किट हाउस पहुंचे, पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान ओवैसी भी खड़े होकर सलामी लेते नजर आए। घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है।

दरअसल, सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के पहुंचने की सूचना थी। उनके स्वागत के लिए पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की थी और जवानों को तैनात किया गया था। लेकिन जज के पहुंचने से पहले ही ओवैसी सर्किट हाउस पहुंच गए। ओवैसी के साथ उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। सुरक्षाकर्मियों को देखकर पुलिसकर्मियों को गलतफहमी हो गई और उन्होंने ओवैसी को ही वह व्यक्ति समझ लिया, जिनके लिए गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की गई थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दे दी।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर भी सर्किट हाउस पहुंच गए थे। वह वहां एक कमरे में बैठे थे। इसके करीब 20 मिनट बाद असदुद्दीन ओवैसी भी सर्किट हाउस पहुंचे। ओवैसी के साथ उनके सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने उन्हें देखकर गलतफहमी में ओवैसी को ही सुप्रीम कोर्ट के जज समझ लिया और गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया। इस दौरान ओवैसी भी खड़े होकर सलामी लेते नजर आए। हालांकि, पुलिसकर्मियों को अपनी गलती का पता कब चला, यह स्पष्ट नहीं है।

इसी सर्किट हाउस में ओवैसी और चंद्रशेखर की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होनी थी। दोनों नेताओं को एक साथ मीडिया से बातचीत करनी थी, लेकिन अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस कैंसिल कर दी गई। इसके बाद दोनों नेता वहां से निकल गए। बाद में ओवैसी और चंद्रशेखर जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां दोनों नेताओं ने डीएम से मुलाकात की।

इस पूरे घटनाक्रम में पुलिस की चूक चर्चा का विषय बन गई है। जिस गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी सुप्रीम कोर्ट के एक जज के लिए की गई थी, वह गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में किसी कार्रवाई या आधिकारिक सफाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *