दिवाली से पहले योगी सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों का DA 58 से बढ़ाकर 63 फीसदी

Knews Desk- उत्तर प्रदेश सरकार ने दिवाली से पहले लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA 58 फीसदी से बढ़ाकर 63 फीसदी कर दिया है। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। योगी सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता नवंबर महीने के वेतन के साथ दिया जाएगा। वहीं, जुलाई से अक्टूबर 2026 तक की अवधि का एरियर कर्मचारियों के भविष्य निधि यानी PF खाते में जमा किया जाएगा।

सरकार के फैसले का लाभ केवल राज्य सरकार के कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा। सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक शिक्षण संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को भी बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। DA में 5 फीसदी की बढ़ोतरी से कर्मचारियों को दिवाली से पहले आर्थिक राहत मिलेगी। बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी, जबकि नवंबर के वेतन में इसका लाभ मिलना शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *