दिल्ली की रामलीला में जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, सफाई का संदेश देने की पहल

KNEWS DESK– दिल्ली में इस बार रामलीला के दौरान रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के साथ-साथ कॉकरोच का 30 फुट ऊंचा पुतला भी जलाया जाएगा। इस अनोखी पहल को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं। वहीं, आयोजकों का कहना है कि इसका उद्देश्य लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करना है।

पीतमपुरा में सालाना रामलीला कार्यक्रम आयोजित करने वाली श्री केशव राम लीला समिति ने इस पहल के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि कॉकरोच गंदगी और मैल का प्रतीक है। समिति के मुताबिक, इस पुतले को जलाने का मकसद ‘स्वच्छ भारत’ और ‘स्वच्छ दिल्ली’ अभियानों के तहत सफाई के महत्व को उजागर करना और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

समिति के अध्यक्ष और बीजेपी विधायक अशोक गोयल ने स्पष्ट किया कि कॉकरोच का पुतला जलाने का फैसला किसी राजनीतिक कारण से नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने के साथ-साथ समाज में सफाई के महत्व को भी सामने लाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *