KNews Desk: अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़ा चेक बाउंस होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 4 करोड़ रुपये का चेक दिया था। ट्रस्ट की ओर से जब यह चेक बैंक में जमा कराया गया, तो संबंधित खाते में पर्याप्त राशि नहीं मिली।
बैंक जांच के दौरान खाते में महज 3 रुपये की रकम होने की बात सामने आई। खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण 4 करोड़ रुपये का चेक बाउंस हो गया। इस घटना के बाद ट्रस्ट की ओर से मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए दिया था चेक
जानकारी के मुताबिक, चेन्नई की महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं और कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए ट्रस्ट को यह चेक दिया था। चेक की राशि 4 करोड़ रुपये थी। ट्रस्ट ने दान की रकम प्राप्त करने की प्रक्रिया के तहत चेक को बैंक में जमा कराया। हालांकि, बैंक से चेक क्लियर होने के बजाय उसके बाउंस होने की जानकारी मिली। जांच में जिस खाते से चेक जारी किया गया था, उसमें सिर्फ 3 रुपये होने की बात सामने आई।
चेक बाउंस होने से उठे सवाल
4 करोड़ रुपये जैसे बड़े अमाउंट का चेक बाउंस होने की खबर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि चेक जारी करते समय खाते में पर्याप्त राशि थी या नहीं और चेक बाउंस होने की वास्तविक वजह क्या थी। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।