मैनपुरी में डिंपल के सामने BJP के रघुराज शाक्य

मैनपुरी में मुलायम सिंह यादव के बाद निधन के बाद रिक्त हुई लोकसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रघुराज सिंह शाक्य को उतारा है। इस सीट पर अब सपा और भाजपा में सीधी टक्कर होगी।

मैनपुरी से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। डिंपल यादव ने सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। भाजपा ने चुनावी समीकरण को देखते हुए मुलायम के गढ़ में उन्हें टक्कर देने के लिए शाक्य समाज से रघुराज सिंह शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है।

1999 में पहली बार सपा के टिकट में बने थे सांसद

रघुराज सिंह शाक्य इटावा लोकसभा से 1999 में पहली बार सांसद चुनकर लोकसभा पहुंचे थे। उसके बाद 2004 में फिर से समाजवादी पार्टी के टिकट से रघुराज सिंह शाक्य सांसद चुने गए। 2012 में रघुराज सिंह शाक्य इटावा सदर सीट पर सपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़े और विधानसभा पहुंचे। रघुराज सिंह शाक्य की शाक्य समाज में अच्छी खासी पकड़ मानी जाती है।

इसी साल थामा है भाजपा का दामन

27 जनवरी, 2017 को शाक्य ने यह मानते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया कि मुलायम और अखिलेश के बीच हालिया विवाद में मुलायम सिंह यादव को अपमानित किया जा रहा है। जिसको लेकर रघुराज शाक्य ने समाजवादी पार्टी छोड़ दी। इसके बाद रघुराज ने अपने करीबी नेता शिवपाल यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) ज्वाइन की। करीब 4 साल से ज्यादा समय तक शिवपाल यादव के साथ रहे। उसके बाद 7 फरवरी 2022 को भाजपा का दामन थाम लिया।

About Post Author