रनवे से अंतरिक्ष तक उड़ान की सुरक्षा पर मंथन, बेंगलुरु में एयरोस्पेस मेडिसिन के विशेषज्ञ जुटे

IAM में 65वें वार्षिक सम्मेलन का आयोजन IAF, ISRO, DRDO और HAL समेत देश-विदेश के विशेषज्ञ हुए शामिल
पायलट से लेकर अंतरिक्ष यात्री तक की सेहत और प्रदर्शन पर हुई चर्चा

Knews Desk – बेंगलुरु के इंस्टिट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) में एयरोस्पेस मेडिसिन का 65वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया गया। 26 और 27 नवंबर को हुए इस सम्मेलन में भारतीय वायुसेना, ISRO, DRDO, HAL और देश-विदेश के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्घाटन एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने किया।

इस वर्ष सम्मेलन की थीम ‘वन एयरस्पेस-वन मिशन: एयरोमेडिकल सपोर्ट फ्रॉम रनवे टू ऑर्बिट’ रखी गई। सम्मेलन में रनवे से लेकर अंतरिक्ष तक उड़ान भरने वाले इंसानों की सेहत, सुरक्षा और बेहतर प्रदर्शन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

विशेषज्ञों ने बताया कि फाइटर पायलट से लेकर अंतरिक्ष यात्री तक उड़ान के दौरान शरीर और दिमाग पर कई तरह का दबाव पड़ता है। ऐसे में उन्हें फिट रखने, मुश्किल परिस्थितियों में उनकी क्षमता बनाए रखने और आपात स्थिति में उनकी जान बचाने में मेडिकल साइंस की भूमिका अहम हो जाती है।

अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने की चुनौतियों पर चर्चा

सम्मेलन में अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बदलने के शरीर पर असर, लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने की मेडिकल चुनौतियों, पायलटों की मानसिक सेहत, विमान से इजेक्शन के बाद सुरक्षा और स्वदेशी विमान डिजाइन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

इसके अलावा महिला फाइटर पायलटों की भूमिका, विमानन क्षेत्र में मेडिकल सुरक्षा और पृथ्वी पर सिमुलेशन के जरिए अंतरिक्ष मिशनों की तैयारी जैसे मुद्दों पर भी विशेषज्ञों ने विचार साझा किए।

वैज्ञानिकों ने साझा किए रिसर्च और अनुभव

सम्मेलन में वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने अपने रिसर्च साझा किए। इसका उद्देश्य ऐसी मेडिकल तकनीक और सिस्टम विकसित करना है, जिससे विमान उड़ाने वाले पायलटों से लेकर अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले एस्ट्रोनॉट तक हर परिस्थिति में उनकी सेहत और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

विशेषज्ञों के मुताबिक, भारत के अंतरिक्ष मिशनों और मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में आगे बढ़ने के साथ एयरोस्पेस मेडिसिन की भूमिका आने वाले समय में और महत्वपूर्ण होगी।

क्रू परफॉर्मेंस और स्वदेशी विमान डिजाइन पर भी फोकस

सम्मेलन में क्रू परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन, देसी एयरक्राफ्ट डिजाइन और इजेक्शन से लेकर एनवायरनमेंटल एक्सट्रीम तक जरूरी सेफ्टी विंडो पर भी चर्चा हुई।

हाई-इम्पैक्ट पैनल में फाइटर प्लेन उड़ाने में महिलाओं के विकास और टेरेस्ट्रियल सिमुलेशन को ऑर्बिटल फ्लाइट से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वहीं, युवा इन्वेस्टिगेटर्स ने नई रिसर्च भी पेश की, जिससे एयरोस्पेस मेडिसिन के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा को आगे बढ़ाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *