जब फिल्मों में पक्षियों ने भरी उड़ान, जटायु से संपाती तक इन 5 किरदारों ने मचाया धमाल

रणबीर कपूर की रामायण में रावण और जटायु के बीच खास जंग दिखाई गई है। इस जंग की हर तरफ चर्चा हो रही है। इससे पहले भी हवा में गोते खाते हुए ऐतिहासिक काल के विशालकाय पक्षी कई दफा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं वो 5 मौके जब पक्षियों के हवाई करतब और उनकी जांबाज लड़ाई देखते हुए थिएटर्स में बैठे दर्शकों की आंखें खुली की खुली रह गईं।

Knews Desk – 4000 करोड़ के बजट में बनी रामायण फिल्म में जटायु का रोल अनुपम खेर ने प्ले किया है। इस फिल्म में उनकी और रावण के रोल में यश की लड़ाई का एक बहुत बड़ा और इंटेंस सीक्वेंस दिखाया गया है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। पक्षीराज जटायु के रोल की भी खूब प्रशंसा हो रही है।

मिराय फिल्म में संपाती के किरदार का बैकड्रॉप लिया गया था, जो फैंस को काफी पसंद आया था। वीएफएक्स ने इस सीन को और भी जबरदस्त बना दिया था। तेजा सज्जा की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

महावतार नरसिम्हा फिल्म एक ब्लॉकबस्टर एनिमेटेड फिल्म थी। इस फिल्म में गरुण देव के किरदार की खूब सराहना हुई थी। एक्शन सीक्वेंस में इतने विशालकाय पक्षी को थिएटर्स में देखना फैंस के लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं था।

2.0 फिल्म में रजनीकांत ने रोबोट का लीड रोल प्ले किया था। वहीं दूसरी तरफ पक्षी राजन के नेगेटिव लीड में अक्षय कुमार नजर आए थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। ये जेलर 2 से पहले कई सालों तक रजनीकांत के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी हुई थी।

आदिपुरुष फिल्म में रावण के वाहन पुष्पक को जरा क्रिएटिव अंदाज दे दिया गया था, लेकिन इसका बहुत विरोध देखने को मिला था। फिल्म में रावण के रोल में सैफ अली खान किसी पुष्पक विमान में नहीं बल्कि गब्बिलम नाम के एक पक्षी पर बैठकर सीता हरण करने आते हैं। इस सीन का फिल्म की रिलीज के बाद विरोध भी देखने को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *