Knews Desk – बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए दिवाली की खुशियां मायूसी में बदल गईं। दिवाली 2026 के दिन ही उनके नाना डॉक्टर राम हिंगोरानी का निधन हो गया। वे 96 साल के थे। पोस्ट में बीमारी का कारण नहीं बताया गया है। रणवीर सिंह के नाना वृद्धावस्था में भी काफी एक्टिव थे। साल 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान मुंबई की गर्मी में 93 साल की उम्र में वह वोट डालने पहुंचे थे। इस दौरान उनके चेहरे का उत्साह काफी बढ़ा हुआ था और लोगों ने उन्हें नोटिस किया था। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
रणवीर सिंह ने खुद अपने नाना की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह एक पुलिसवाले के साथ खड़े नजर आ रहे थे। इसके अलावा रणवीर सिंह ने अपने नाना के 93वें जन्मदिन पर भी उनके साथ की एक तस्वीर शेयर की थी।
रणवीर सिंह के नाना डॉक्टर राम हिंगोरानी के निधन की खबर एक्टर के मैटर्नल साइड की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने शेयर की है। सौम्या ने तस्वीर के साथ एक इमोशनल नोट भी लिखा। साथ ही उन्होंने अपने दादा के साथ बिताए खास लम्हों की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए हैं।
https://www.instagram.com/p/DfkFT6Vieto/?
अपने दादू के लिए स्पेशल नोट लिखते हुए रणवीर सिंह की कजिन सौम्या ने कहा, “96 साल के जवान। इस महान जीवन का जश्न मनाना चाहिए, न कि शोक। मेरे दादू डॉक्टर राम शांतिपूर्ण तरीके से दिवाली के दिन मेरी दादी से मिलने उनके पास चले गए। इससे बेहतर समय उनके लिए नहीं हो सकता था। ये उस दिन का गोल्डन ऑवर था। मुझे पूरा विश्वास है कि वहां ऊपर से मेरे दादू और दादी अपनी-अपनी कुर्सी पर बैठकर व्हिस्की का आनंद लेते हुए हमें देख रहे होंगे। दुनिया का सबसे महान दादा होने के लिए आपका शुक्रिया। हमें सबकुछ देने के लिए आपका शुक्रिया। मेरे लिए आइसक्रीम का एक स्कूप बचाकर रखिएगा, जब तक कि हम फिर से साथ में डांस करें। हरी ओम।”
हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने दशहरा के मौके पर अपनी दूसरी बेटी की झलक दिखाई थी। साल 2024 में दोनों ने अपनी पहली बेटी दुआ का स्वागत किया था। वहीं रणवीर और दीपिका के घर दूसरी बेटी का आगमन 19 सितंबर 2026 को हुआ था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो साल 2026 रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों के लिए खास रहा है। रणवीर सिंह की ऐतिहासिक धुरंधर फ्रेंचाइजी इसी साल आई, जिसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया गया। वहीं दीपिका पादुकोण की ‘किंग’ दिसंबर 2026 में रिलीज होने वाली है, जिसमें शाहरुख खान लीड रोल में हैं।