फूल बेचने वालों के बीच सड़क पर बैठे दिखे सुनील ग्रोवर, दिवाली पर वायरल हुई तस्वीर

दिवाली के मौके पर सुनील ग्रोवर ने सड़क किनारे फूल बेचने वालों के साथ बैठकर तस्वीर शेयर की। उनके सादगी भरे अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Knews Desk – अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने दिवाली के मौके पर अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया। तस्वीर में सुनील ग्रोवर सड़क किनारे जमीन पर फूल बेचने वाली कुछ लड़कियों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में फूल और दिवाली की सजावट का सामान दिखाई दे रहा है। सुनील ग्रोवर की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

दिवाली पर सड़क किनारे फूलों के साथ नजर आए सुनील

सुनील ग्रोवर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “सभी को हैप्पी दिवाली। प्यार और रोशनी आपकी जिंदगी में आए।” तस्वीर में वह शॉर्ट्स और सिंपल टी-शर्ट पहने हुए सड़क किनारे फूल बेचने वालों के बीच बैठे दिखाई दे रहे हैं।

तस्वीर को देखकर ऐसा लग सकता है कि सुनील ग्रोवर खुद फूल बेच रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। वह फूल बेचने वालों के साथ बैठकर तस्वीर खिंचवाते नजर आए हैं। सुनील ग्रोवर अपने डाउन टू अर्थ व्यवहार के लिए जाने जाते हैं और अक्सर आम लोगों के बीच इस तरह की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

पहले भी आम लोगों के बीच नजर आ चुके हैं सुनील

सुनील ग्रोवर इससे पहले भी इस तरह के अंदाज में नजर आ चुके हैं। जून में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह घाट किनारे फर्श पर चादर बिछाकर आम लोगों के साथ सोते दिखाई दिए थे। इसके अलावा वह भैंसों को नहलाते हुए वीडियो भी शेयर कर चुके हैं।

एक बार सुनील ग्रोवर सड़क किनारे पैंट पर प्रेस करते हुए भी नजर आए थे। उनके ऐसे अंदाज फैंस को काफी पसंद आते हैं।

सुनील ग्रोवर अपने कॉमेडी एक्ट्स के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के एक एपिसोड में वह अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में नजर आए थे। इस एपिसोड में विकास दिव्यकीर्ति, जाकिर खान और पंकज त्रिपाठी मेहमान बनकर पहुंचे थे।

सुनील ग्रोवर ने जिस तरह से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का रूप धारण किया, उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया था। पंकज त्रिपाठी ने अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में काम किया था और इसी संदर्भ में शो में सुनील ग्रोवर अटल बिहारी वाजपेयी के गेटअप में दिखाई दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *