दिवाली पर फैंस के प्यार का जवाब नहीं दे पाए अमिताभ बच्चन, बोले- हाथ में है परेशानी

बिग बी ने दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए फैंस से मांगी माफी, बताया कि लिखने वाले हाथ में परेशानी के कारण संदेशों और तोहफों का समय पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

Knews Desk – बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने दिवाली के खास मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों से माफी भी मांगी। अमिताभ बच्चन ने बताया कि उन्हें फैंस की तरफ से लगातार बधाई संदेश और तोहफे मिल रहे हैं, लेकिन हाथ में परेशानी होने की वजह से वह सभी को समय पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं।

दिवाली पर बिग बी ने फैंस को दी शुभकामनाएं

अमिताभ बच्चन ने रविवार को अपने पर्सनल ब्लॉग पर पोस्ट शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि चतुर्दशी के इस दिन वह सभी को अपना प्यार, स्नेह और शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने ईश्वर से सभी के जीवन में खुशियों और समृद्धि की कामना की।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनके कई शुभचिंतकों की ओर से उन्हें बड़ी संख्या में बधाई संदेश और तोहफे मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि तोहफों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उन्हें रखने के लिए जगह कम पड़ रही है। बिग बी ने कहा कि इन तोहफों को सही तरीके से नहीं रखना उनके चाहने वालों के प्यार और अपनापन का अपमान करने जैसा होगा।

अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस का आभार जताते हुए कहा कि वह सभी संदेशों का जवाब खुद अपने हाथ से लिखकर देने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इसमें उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि जिस हाथ से वह लिखते हैं, उसमें कुछ परेशानी हो रही है। इसी वजह से वह फैंस के संदेशों का जवाब समय पर नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए अपने चाहने वालों से माफी भी मांगी।

अमिताभ बच्चन की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *