मंदिर के बाहर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या, लूट के बाद रेप का आरोप; आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु के केंगेरी इलाके में कोनासांद्रा स्थित मंदिर के बाहर सो रही 65 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर लूटपाट, रेप और हत्या की वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय आरोपी ने पहले महिला के जेवर छीने और विरोध करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे उसकी पसलियां टूट गईं। इसके बाद रेप कर गला घोंटकर उसकी हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से महिला के लूटे गए जेवर बरामद किए हैं।

Knews Desk – पुलिस के मुताबिक, 65 वर्षीय महिला कोनासांद्रा स्थित एक मंदिर के सामने सो रही थी। इसी दौरान 20 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर लूटपाट के इरादे से उस पर हमला किया। आरोपी ने महिला के हाथ की अंगूठी और गले की चेन छीन ली।

पुलिस के अनुसार, महिला ने लूटपाट का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान महिला की छाती की हड्डी और पसलियां टूट गईं। पुलिस का दावा है कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ रेप किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

टैक्सी चालक ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को दी सूचना

पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान संयोग से एक टैक्सी चालक वहां पहुंच गया। उसने आरोपी को महिला का गला घोंटते देखा और बचाने के लिए दौड़ा। टैक्सी चालक को आते देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन चालक ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी की पहचान सात्विक के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मामला लूटपाट और हत्या का लगा था, लेकिन पोस्टमार्टम में महिला के साथ रेप की भी पुष्टि हुई। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने हमला कर महिला से गहने छीने थे। पुलिस के अनुसार, हमले में महिला की छाती की हड्डी टूट गई थी। इसके बाद आरोपी ने रेप किया और गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *