30 दिन का रिचार्ज, बिना डेटा वाला प्लान भी मिलेगा, राघव चड्ढा बोले- सरकार ने मान ली मेरी मांगें

KNEWS DESK- देश के प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए TRAI ने नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने होंगे। साथ ही, डेटा की जरूरत नहीं रखने वाले ग्राहकों के लिए वॉयस और SMS आधारित विकल्प भी उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। TRAI ने Telecom Consumers Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 को 22 सितंबर को जारी किया।

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने 11 मार्च 2026 को संसद में प्रीपेड मोबाइल यूजर्स से जुड़ी इन समस्याओं को उठाया था। उन्होंने 28 दिन के बजाय 30 दिन की वैधता वाले रिचार्ज और उन ग्राहकों के लिए अलग प्लान की मांग की थी, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती।

https://www.instagram.com/reel/Ddx6ZCjTUvg/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==

चड्ढा ने सोशल मीडिया पर कहा कि सरकार ने उनकी मांगों पर अमल किया है। उनके मुताबिक, नए नियमों से ऐसे ग्राहकों को फायदा होगा जो मुख्य रूप से इनकमिंग कॉल और SMS के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। अब उन्हें अनावश्यक डेटा वाले पैक लेने की जरूरत नहीं होगी।

TRAI के नए प्रावधानों के अनुसार, जिन वैलिडिटी अवधि के लिए वॉयस, SMS और डेटा वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर उपलब्ध हैं, उसी अवधि के लिए वॉयस और SMS-only वाउचर भी उपलब्ध कराने होंगे।

राघव चड्ढा ने कहा कि यह बदलाव मोबाइल ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक रिचार्ज चुनने का विकल्प देगा। उन्होंने सरकार और TRAI को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया और इसे संसद में उठाई गई उपभोक्ताओं की मांगों पर कार्रवाई बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *