SIR पर विपक्ष के सवालों को लेकर CM योगी का हमला, EVM और चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

Knews Desk– उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SIR और EVM को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और RJD पर SIR को लेकर भ्रम फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने का आरोप लगाया। यह बयान ऐसे समय आया है जब SIR को लेकर चुनाव आयोग और विपक्ष के बीच राजनीतिक विवाद जारी है।

CM योगी ने कहा कि कांग्रेस लंबे समय तक देश में सत्ता में रही है, लेकिन अब वही लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से SIR को लेकर लोगों के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा है। योगी ने इसे लोकतांत्रिक और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल खड़े करने की कोशिश बताया।

EVM को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस EVM के जरिए कांग्रेस ने कई राज्यों और केंद्र में चुनाव जीते, उसी EVM को अब ‘ब्लैक बॉक्स’ कहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के EVM और CAG को लेकर दिए गए बयानों का भी जिक्र किया। 2019 के राफेल मामले में CAG पर उठाए गए सवालों का भी उन्होंने उल्लेख किया।

योगी आदित्यनाथ ने 1975 की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उस दौरान कई राज्यों में चुनी हुई सरकारों को हटाया गया। उन्होंने बालाकोट एयरस्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का भी जिक्र किया और पूछा कि सैन्य कार्रवाई पर सवाल उठाना कहां की देशभक्ति है।

वहीं, SIR को लेकर चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को कहा कि आयोग से जुड़े फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे। दूसरी ओर, विपक्षी दल आयोग की सफाई के बाद भी अपने सवाल और आपत्तियां उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *