वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े शिष्य की संदिग्ध मौत, चौथी मंजिल से गिरने के बाद गई जान

Knews Desk– वृंदावन के गुरु कृपा कुंज परिसर में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, परिसर की चौथी मंजिल से गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान जबलपुर निवासी दीपक लोधी के रूप में बताई गई है। पुलिस के अनुसार, चौथी मंजिल से गिरने के बाद दीपक लोधी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *