भारत में HMD Vibe 2 Pro स्मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्च, 120Hz डिस्प्ले और 6,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स

KNEWS DESK- HMD Vibe 2 Pro को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले फोन की लॉन्च डेट, कलर ऑप्शन और कई प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साझा की है। फोन में 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity चिपसेट, 64MP कैमरा, 8GB तक RAM और 6,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

HMD Vibe2 5G: सबसे सस्ते 5जी स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, यहां मिल रहा है  बेस्ट ऑफर - Punarvas Online News - Hindi News - पुनर्वास ऑनलाइन  PunarvasOnline.com

HMD भारत में अपनी Vibe सीरीज का विस्तार करने जा रहा है। कंपनी का नया HMD Vibe 2 Pro स्मार्टफोन 29 सितंबर को भारतीय बाजार में दस्तक देगा। लॉन्च के बाद यह फोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए कंपनी ने एक अलग वेबसाइट भी लाइव कर दी है, जहां फोन के फीचर्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

HMD Vibe 2 Pro में 6.78 इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। कंपनी फोन को Aqua Green, Cosmic Purple और Silver Mist कलर ऑप्शन में पेश करेगी।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ 8GB तक RAM और 128GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलने की जानकारी है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो HMD Vibe 2 Pro में डुअल रियर कैमरा मिलेगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

सॉफ्टवेयर के मामले में HMD Vibe 2 Pro एंड्रॉयड 16 के साथ आएगा। फोन में Indus AI भी शामिल किया जाएगा। HMD के मुताबिक, यह AI फीचर 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

HMD Vibe 2 Pro की कीमत का आधिकारिक खुलासा लॉन्च के दौरान किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने मई में भारत में HMD Vibe 2 5G को 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इस फोन में 6.7 इंच की 120Hz डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 6,000mAh बैटरी दी गई थी।

नए HMD Vibe 2 Pro के साथ कंपनी Vibe सीरीज में ज्यादा फीचर्स और बेहतर कैमरा सेटअप वाला विकल्प पेश करने की तैयारी में है। फोन की कीमत और बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी 29 सितंबर को लॉन्च के समय सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *