KNEWS DESK – 90 के दशक में बच्चों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे टीवी शो ‘सोन परी’ को आज भी दर्शक याद करते हैं। शो में फ्रूटी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वालीं तन्वी हेगड़े अब 34 साल की हो चुकी हैं। उन्होंने फिलहाल एक्टिंग से दूरी बना रखी है और अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान दे रही हैं।
3 साल की उम्र में शुरू किया था एक्टिंग करियर
तन्वी हेगड़े ने महज 3 साल की उम्र में कैमरे का सामना करना शुरू कर दिया था। करीब 9 साल की उम्र में उन्हें टीवी शो ‘सोन परी’ में फ्रूटी का किरदार मिला। इस भूमिका ने उन्हें बच्चों के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया। तन्वी लगभग 6 साल तक इस शो का हिस्सा रहीं।

टीवी के अलावा वह ‘चैंपियन’, ‘विरुद्ध’ और ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।
मराठी फिल्मों में भी किया काम
‘सोन परी’ के बाद तन्वी ने मराठी सिनेमा में भी काम किया। उन्होंने ‘अथांग’ और ‘शिवा’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया। उनकी पिछली फिल्म ‘अलिप्त’ थी, जो साल 2021 में रिलीज हुई थी।
तन्वी सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हालांकि, अब वह एक्टिंग की बजाय अपनी निजी जिंदगी और पसंदीदा गतिविधियों को ज्यादा समय दे रही हैं।
पढ़ने और घूमने का है शौक
तन्वी हेगड़े को पढ़ने, गेम खेलने और घूमने का काफी शौक है। वह गेमिंग और ट्रैवलिंग में दिलचस्पी रखती हैं। इसके अलावा उन्हें मोटरस्पोर्ट्स, फुटबॉल और म्यूजिक भी पसंद है।
साल 2025 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया।
क्यों लिया एक्टिंग से ब्रेक?
तन्वी ने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जब साल 2000 में ‘सोन परी’ शुरू हुआ, तब वह चौथी कक्षा में पढ़ती थीं। शो खत्म होने तक वह 10वीं कक्षा में पहुंच चुकी थीं।

लगातार काम करने की वजह से उन्हें अपना बचपन जीने का ज्यादा मौका नहीं मिला। यही कारण है कि उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेकर खुद को समय देने का फैसला किया। फिलहाल तन्वी अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं।