Knews Desk – रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी दुआ 2 साल की हो गई हैं। बेटी के इस खास मौके पर रणवीर ने सोशल मीडिया पर परिवार की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में रणवीर और दीपिका बेटी दुआ के साथ खूबसूरत पल बिताते नजर आ रहे हैं।

8 सितंबर को रणवीर ने दीपिका के मैटरनिटी शूट की कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में कपल दुआ के साथ खेलता और परिवार के खास पलों को एंजॉय करता दिखाई दे रहा है। एक तस्वीर ने खास तौर पर फैंस का ध्यान खींचा, जिसमें रणवीर प्यार से दीपिका को गले लगाए नजर आ रहे हैं और दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

रणवीर ने पोस्ट के साथ लिखा, “बेबी दुआ और हमारे दिल बड़े होते जा रहे हैं! आपकी दुआओं के लिए शुक्रिया।” उनकी पोस्ट पर इंडस्ट्री के दोस्तों और को-स्टार्स ने भी प्यार बरसाया। ‘धुरंधर’ के को-स्टार डेनिश पांडोर ने कमेंट में ‘माशाअल्लाह, खूबसूरत’ लिखा, जबकि सारा अर्जुन ने परिवार को ‘सबसे प्यारा’ बताया।

बेटी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं कपल
रणवीर और दीपिका ने शुरुआत से ही अपनी बेटी दुआ को लाइमलाइट से दूर रखा है। दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं। हालांकि, खास मौकों पर कपल बेटी से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करता रहता है।

वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास एटली की ‘राका’ भी है, जिसमें वह अल्लू अर्जुन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं रणवीर सिंह ‘प्रलय’ में दिखाई देंगे।