KNEWS DESK– आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने 500 रुपये के नोट बंद करने की मांग की है। उन्होंने डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि देश में 100 और 200 रुपये के नोट ही चलन में होने चाहिए।
नायडू ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा भी की है। उनके मुताबिक, 500 रुपये के 72.57 हजार करोड़ नोट फिलहाल प्रचलन में हैं। कुल वैल्यू में 500 रुपये के नोटों का दबदबा ज्यादा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े मूल्यवर्ग के नोटों को कम करने और डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने से नकद लेनदेन पर निर्भरता घटाई जा सकती है। उन्होंने 500 रुपये के नोट बंद करने और 100 तथा 200 रुपये के नोटों को ही चलन में रखने की मांग की है। नायडू की यह मांग ऐसे समय सामने आई है, जब डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है।
नायडू ने इस विषय को प्रधानमंत्री के सामने भी उठाने की बात कही है। उनका जोर डिजिटल करेंसी को बढ़ावा देने और नकदी के बड़े मूल्यवर्ग को सीमित करने पर है। हालांकि, 500 रुपये के नोटों को बंद करने को लेकर अंतिम फैसला केंद्र सरकार को लेना होगा।