‘हम दोस्त बने रहेंगे….’ आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडाला को दिया तलाक

KNEWS DESK- आंध्र प्रदेश के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और अभिनेता पवन कल्याण कोनिडाला और उनकी पत्नी अन्ना कोनिडाला (अन्ना लेझनेवा) ने शादी के 13 साल बाद अलग होने की घोषणा की है। दोनों ने एक साझा बयान जारी कर कहा कि उन्होंने आपसी समझ और सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया है।

बयान में दोनों ने कहा कि शादी खत्म होने के बावजूद वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और अपने बच्चों के लिए समर्पित माता-पिता की भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बच्चों की खुशी और भलाई हमेशा उनकी साझा प्राथमिकता रहेगी। साथ ही, दोनों ने लोगों से इस बदलाव के दौर में उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है।

Image
Image

पवन कल्याण और अन्ना लेझनेवा की मुलाकात 2011 में फिल्म ‘तीन मार’ के सेट पर हुई थी। दोनों ने करीब दो साल तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद 30 सितंबर 2013 को हैदराबाद में शादी कर ली। दोनों के एक बेटा मार्क शंकर पवनोविच और एक बेटी पोलिना अंजना पवनोवा हैं। दोनों के रिश्ते में दरार की खबरें पहली बार 2023 में सामने आई थीं, हालांकि उस समय इन खबरों को खारिज कर दिया गया था। इसके बाद अन्ना कई पारिवारिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में पवन कल्याण के साथ नजर आई थीं।

पवन कल्याण की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले उन्होंने 1997 में नंदिनी से शादी की थी, जो 2008 में तलाक के साथ खत्म हुई। इसके बाद उन्होंने 2009 में अभिनेत्री रेणु देसाई से शादी की थी। दोनों 2012 में अलग हो गए थे। हालांकि, दोनों ने अपने अलगाव के कारणों के बारे में साझा बयान में कोई जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *