सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग’ के लिए मिला नया प्रकाशक, 10 नवंबर 2026 को होगी रिलीज

KNews Desk: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ के लिए नया प्रकाशक मिल गया है। पेंगुइन रैंडम हाउस के पीछे हटने के बाद अब हार्परकॉलिन्स इंडिया इस किताब को प्रकाशित करेगा। प्रकाशक ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

हार्परकॉलिन्स इंडिया के मुताबिक, सोनिया गांधी का यह संस्मरण 10 नवंबर 2026 को भारत में रिलीज किया जाएगा। किताब में प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनेपन के साथ भारत के साथ सोनिया गांधी के लंबे जुड़ाव और उनकी व्यक्तिगत यात्रा को जगह दी गई है।

प्रकाशक ने शुक्रवार दोपहर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि ‘बिलॉन्गिंग’ हमारे समय के सबसे प्रतीक्षित राजनीतिक संस्मरणों में से एक है। प्रकाशक के अनुसार, यह किताब प्रेम, पहचान, कर्तव्य और अपनेपन की एक भावुक और बेहद व्यक्तिगत कहानी पेश करती है।

किताब में सोनिया गांधी की भारत यात्रा और उनके जीवन के अनुभवों का एक दुर्लभ और निजी दृष्टिकोण देखने को मिलेगा। ऐसे में यह आत्मकथा राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ-साथ उनके निजी जीवन और भारत के साथ उनके रिश्ते को समझने के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

सोनिया गांधी की आत्मकथा की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर राजनीतिक और साहित्यिक जगत में काफी उत्सुकता रही है। अब नए प्रकाशक और रिलीज की तारीख सामने आने के बाद किताब के पाठकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *