KNEWS DESK – फिल्ममेकर बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर ने अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने जोया अख्तर की फिल्म ‘द अर्चीज’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म के दौरान उनकी नजदीकियां को-स्टार वेदांग रैना के साथ बढ़ीं और दोनों के रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेदांग से अलग होने के बाद खुशी कपूर की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो गई है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने बचपन के दोस्त और एक्स बॉयफ्रेंड आकाश मेहता को डेट कर रही हैं। इतना ही नहीं, कहा जा रहा है कि खुशी ने अब किसी दूसरे एक्टर को डेट न करने का फैसला भी लिया है।
दो साल चला था खुशी-वेदांग का रिश्ता
‘बॉम्बे टाइम्स’ की रिपोर्ट के अनुसार, खुशी कपूर और वेदांग रैना करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसी साल दोनों का ब्रेकअप हुआ। रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस ब्रेकअप से खुशी काफी प्रभावित हुई थीं और उन्हें इससे उबरने में वक्त लगा।

वहीं, ब्रेकअप के बाद वेदांग अपने काम पर फोकस करते नजर आए। उन्हें ‘जिगरा’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिला।

कौन हैं आकाश मेहता?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुशी अब अपने बचपन के दोस्त आकाश मेहता के साथ रिश्ते में हैं। खास बात यह है कि आकाश और खुशी पहले भी एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। यानी वेदांग से ब्रेकअप के बाद खुशी की जिंदगी में उनका पुराना प्यार एक बार फिर लौट आया है।
आकाश को खुशी के परिवार और करीबी दोस्तों के सर्कल से भी जुड़े होने का दावा किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे, ओरी, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, शिखर पहाड़िया, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर जैसे लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

हालांकि, खुशी कपूर या आकाश मेहता की ओर से अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए फिलहाल इसे मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावे के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
वर्कफ्रंट की बात करें तो खुशी कपूर अपने आने वाले प्रोजेक्ट की तैयारियों में व्यस्त हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ के सीक्वल में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ करिश्मा तन्ना भी अहम भूमिका में बताई जा रही हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि खुशी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सामने आ रही इन खबरों पर कब और क्या प्रतिक्रिया देती हैं।