Knews Desk: किआ भारतीय ऑटो बाजार में अपनी प्रीमियम SUV लाइनअप को मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी की नई Kia Sorento को भारतीय बाजार में 4 सितंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले इस 7-सीटर SUV को बिना किसी कवर के सड़कों पर देखा गया है। सामने आई सफेद रंग की यूनिट में इसके डिजाइन और कई प्रीमियम फीचर्स की झलक देखने को मिली है। कंपनी इसे पेट्रोल हाइब्रिड और टर्बो डीजल इंजन के विकल्प के साथ पेश कर सकती है।
लॉन्च से पहले सड़क पर देखी गई Kia Sorento संभवतः मिड वेरिएंट हो सकती है। इसमें सात सीटों का सेटअप दिया गया है और कार पर DCT की बैजिंग भी नजर आई है। SUV के एक्सटीरियर में LED हेडलाइट्स, LED DRLs, फॉग लैंप, रूफ रेल और हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप जैसे फीचर्स देखने को मिले हैं। इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा भी इस SUV का हिस्सा हो सकते हैं।
Kia Sorento के इंटीरियर में भी कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 30 इंच का कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल होगा। इसके अलावा AI फीचर्स, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले, ADAS, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और डिजिटल AC पैनल जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।SUV में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर, रोटरी डायल और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 360 डिग्री कैमरा के साथ इसके सेफ्टी पैकेज को भी मजबूत बनाया जाएगा। अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से फीचर्स में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
पावरट्रेन की बात करें तो Kia Sorento को पेट्रोल हाइब्रिड और टर्बो डीजल इंजन विकल्प के साथ भारतीय बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है। इसमें 1.6 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। इसके साथ टर्बो डीजल इंजन का विकल्प भी मिल सकता है। SUV में ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्प मिलने की संभावना है। खास बात यह है कि यह भारत में किआ की पहली ऑल-व्हील ड्राइव हाइब्रिड SUV हो सकती है।Kia Sorento की कीमत की आधिकारिक घोषणा 4 सितंबर को लॉन्च के दौरान की जाएगी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 40 लाख रुपये हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला प्रीमियम 7-सीटर SUV सेगमेंट में Toyota Fortuner जैसी गाड़ियों से होने की उम्मीद है। दमदार फीचर्स, हाइब्रिड पावरट्रेन और 7-सीटर लेआउट के साथ Sorento भारतीय बाजार में किआ के लिए एक अहम मॉडल साबित हो सकती है।