दायरा के ट्रेलर लॉन्च पर पैपराजी पर भड़कीं करीना कपूर, बोलीं- ‘कभी इधर, कभी उधर…’

knews desk – ‘दायरा’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में करीना कपूर खान पैपराजी की बार-बार जगह बदलने की डिमांड से नाराज हो गईं. एक्ट्रेस ने गुस्से में कहा कि उन्होंने हील्स पहन रखी हैं.

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की अपकमिंग फिल्म ‘दायरा’ का ट्रेलर सोमवार को मुंबई में लॉन्च किया गया. इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, डायरेक्टर मेघना गुलजार और प्रोडक्शन टीम मौजूद रही. इवेंट में पैपराजी की भी भारी भीड़ थी.

इसी दौरान एक ऐसा पल आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. ग्रुप फोटो के दौरान पैपराजी की लगातार जगह बदलने की मांग से करीना कपूर खान नाराज हो गईं और उन्होंने वहीं अपनी नाराजगी जाहिर कर दी.

‘यही सेंटर है, कभी इधर-कभी उधर…’

दरअसल, ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की कास्ट और मेकर्स ग्रुप फोटो के लिए साथ खड़े हुए थे. करीना एक तरफ थीं, जबकि पृथ्वीराज सुकुमारन दूसरी तरफ खड़े थे.

https://www.instagram.com/reels/Dcslm9uNldE/

फोटो क्लिक करते वक्त पैपराजी कभी किसी को इधर तो कभी उधर खड़े होने के लिए कह रहे थे. इसी दौरान करीना ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “यही सेंटर है. कभी इधर-कभी उधर… हील्स पहना है.” करीना के इस अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

‘दायरा’ में पुलिस ऑफिसर बनी हैं करीना

बात करें फिल्म ‘दायरा’ की तो इसका ट्रेलर काफी इंटेंस और सस्पेंस से भरपूर नजर आ रहा है. फिल्म में करीना कपूर खान एक SIT अधिकारी की भूमिका में हैं, जिन्हें एक रेप-मर्डर के आरोपी के एनकाउंटर की जांच की जिम्मेदारी दी जाती है.

वहीं, पृथ्वीराज सुकुमारन एक पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं, जिन पर फेक एनकाउंटर का आरोप लगा है. दोनों किरदारों के बीच जांच के दौरान जबरदस्त टकराव देखने को मिलता है.

18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘दायरा’ को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया गया है. फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं.

फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने लिखी है. विनीत जैन और धवल गड़ा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं, जबकि अमृता पांडे को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म का संगीत अमित त्रिवेदी ने दिया है. ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *