साई पल्लवी के पिता बनेंगे ये टीवी एक्टर? ‘रामायण’ में राजा जनक का निभाएंगे किरदार!

KNEWS DESK – रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण’ को लेकर लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं. अब खबर है कि टीवी एक्टर राजीव कुमार फिल्म में राजा जनक का किरदार निभा सकते हैं.

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. दिवाली पर रिलीज होने वाली इस पिक्चर में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी.

फिल्म के ट्रेलर में कई कलाकारों की झलक देखने को मिल चुकी है, लेकिन कुछ किरदारों की कास्टिंग अभी भी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है. इसी बीच फिल्म से जुड़ा एक और बड़ा नाम चर्चा में आ गया है.

कौन बनेंगे राजा जनक?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीवी एक्टर राजीव कुमार फिल्म में राजा जनक का किरदार निभा सकते हैं. यानी वह साई पल्लवी के पिता की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

https://www.instagram.com/p/DII1MrcM_ky/?

हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक राजीव कुमार की कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में उनके राजा जनक बनने का दावा किया जा रहा है.

खास बात यह है कि राजीव कुमार ने खुद भी इस साल की शुरुआत में फिल्म से जुड़ने का संकेत दिया था. उन्होंने जुलाई में ‘रामायण’ का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था और इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर की थी.

दो पार्ट में बनेगी ‘रामायण’

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाया जा रहा है. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, जबकि दूसरे पार्ट के लिए दर्शकों को 2027 तक इंतजार करना होगा.

फिल्म में रणबीर कपूर और साई पल्लवी के अलावा कई बड़े कलाकार नजर आएंगे. मेकर्स ने कहानी को बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी की है, जिसके चलते फिल्म की कास्टिंग को लेकर भी लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं.

कौन हैं राजीव कुमार?

राजीव कुमार टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं. वह ‘कभी कभी इत्तेफाक से’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुके हैं.

इसके अलावा वह ‘संजू’, ‘आर्टिकल 370’, ‘लक्ष्य’ और ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. अब अगर राजीव कुमार की कास्टिंग की आधिकारिक पुष्टि होती है, तो देखना दिलचस्प होगा कि वह राजा जनक के किरदार में किस अंदाज में नजर आते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *