प्रेग्नेंसी में बढ़ा 11 किलो वजन… समांथा रुथ प्रभु ने बताया कैसा है मां बनने का एहसास

KNews Desk: समांथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस अपने आने वाले बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुटी हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ इस नई जर्नी की झलक भी साझा करती रहती हैं.

हाल ही में समांथा ने सोशल मीडिया पर Ask Me Anything (AMA) सेशन किया. इस दौरान फैंस ने उनसे प्रेग्नेंसी और मां बनने के अनुभव को लेकर कई सवाल पूछे.

प्रेग्नेंसी में 11 किलो बढ़ा वजन

AMA सेशन के दौरान एक फैन ने कहा कि नई मां बनने के दौरान उनका वजन बढ़ रहा है. इस पर समांथा ने अपनी स्थिति भी साझा की.

एक्ट्रेस ने बताया कि उनका वजन अब तक करीब 11 किलो बढ़ चुका है. उन्होंने फैन को जवाब देते हुए कहा कि वह उसकी परेशानी को समझ सकती हैं. जब एक फैन ने पूछा कि क्या वह प्रेग्नेंसी के इस दौर को एंजॉय कर रही हैं, तो समांथा ने बेहद प्यारे अंदाज में जवाब दिया—“दिल से.”

‘मॉम ब्रेन’ पर भी की बात

सेशन के दौरान एक फैन ने ‘मॉम ब्रेन’ यानी मां बनने के दौरान होने वाली भूलने की आदतों को लेकर भी बात की. फैन ने बताया कि वह कई बार बिना सोचे वाक्य शुरू कर देती हैं.

वहीं एक अन्य फैन ने मदरहुड की रूटीन शेयर करते हुए बताया कि बच्चे को दूध पिलाना, डकार दिलाना, झुलाना और फिर यही सब दोहराना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन गया है.

इस पर समांथा ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये तो पहले से ही एक फुल-टाइम जॉब जैसा लग रहा है.

पति राज निदिमोरू के साथ शेयर की थीं तस्वीरें

इससे पहले समांथा अपने पति राज निदिमोरू के साथ बेबीमून की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं. इन तस्वीरों में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते और नई जगहों पर घूमते नजर आए थे.

एक्ट्रेस ने अपने वर्कआउट सेशन की झलक भी फैंस के साथ शेयर की थी, जिससे उनकी इस नई जर्नी के दौरान एक्टिव रहने की कोशिश नजर आई.

‘मां इंति बंगाराम’ में आई थीं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो समांथा हाल ही में ‘मां इंति बंगाराम’ में लीड रोल में नजर आई थीं. फिल्म में उनके साथ गुलशन देवैया और दिगंत मनचले भी दिखाई दिए. फिल्म की रिलीज के बाद समांथा ने मैटरनिटी ब्रेक लेने का ऐलान किया था.

फिल्मों से ब्रेक के बीच समांथा रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल’ को होस्ट करती नजर आएंगी. यह शो सोनी लिव पर स्ट्रीम किया जाएगा. समांथा की प्रेग्नेंसी से जुड़ी अपडेट्स को लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं और एक्ट्रेस की इस नई जर्नी पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *