KNews Desk – रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है. आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारे भी इस खास दिन को पूरे उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं. इस बार सारा अली खान ने भी अपने परिवार के साथ रक्षाबंधन मनाया और सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें साझा कीं.
भाइयों के साथ नजर आईं सारा
सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर रक्षाबंधन की तस्वीरें शेयर करते हुए अपने भाइयों इब्राहिम अली खान, तैमूर अली खान और जेह अली खान के साथ खूबसूरत पल दिखाए. पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने उन लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं, जो उन्हें प्यार, सुरक्षा और अपनापन महसूस कराते हैं.

इन तस्वीरों में सारा और इब्राहिम घर के मंदिर के सामने पोज देते दिखाई दे रहे हैं. एक तस्वीर में इब्राहिम के हाथ में पूजा की थाली नजर आ रही है और वह अपनी बहन सारा के गाल पर किस करते दिख रहे हैं.

पटौदी परिवार भी आया नजर
रक्षाबंधन के इस खास मौके पर करीना कपूर, सबा अली खान और सोहा अली खान भी नजर आईं. तस्वीरों में सारा और सोहा की बेटी इनाया अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हुई दिखाई दीं.

पूरे परिवार की इन तस्वीरों में रक्षाबंधन की खुशी साफ देखने को मिल रही है. सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स के जरिए परिवार पर खूब प्यार बरसाया.

सारा की पोस्ट पर सबा अली खान ने भी प्यार भरा कमेंट करते हुए बहन और भाई को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं.
फिल्मों को लेकर भी चर्चा में परिवार
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हैवान’ में नजर आने वाले हैं. वहीं करीना कपूर मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ का हिस्सा हैं.

इसके अलावा कुणाल खेमू भी प्रीति जिंटा के साथ ‘वाइब’ में नजर आने वाले हैं. इस तरह रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के साथ-साथ पटौदी परिवार के सितारे अपने आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं.