Toxic Trailer: यश के फैंस हो जाएं तैयार, आज 7:01 बजे होगा बड़ा धमाका

Knews Desk– रॉकिंग स्टार यश के फैंस के लिए इंतजार अब खत्म होने वाला है. साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है. फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन उससे पहले आज यानी 8 अगस्त को इसका ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट के साथ अब इसका टाइम भी रिवील कर दिया है. ऐसे में यश के फैंस की नजरें आज शाम होने वाले इस बड़े इवेंट पर टिकी हैं.मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर रिलीज का समय बताया है. पोस्टर के कैप्शन में ‘DETONATING’ लिखा गया है. इसके साथ जानकारी दी गई कि ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर 8 अगस्त को शाम 7 बजकर 1 मिनट यानी 7:01 PM पर रिलीज होगा. नए पोस्टर में यश का बेहद दमदार और स्वैग वाला अंदाज देखने को मिल रहा है. वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ चलते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे आग का माहौल दिखाई दे रहा है. पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है.

यश की इस फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी चर्चा रही है. ‘KGF 2’ के बाद फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर एक नए अवतार में देखने का इंतजार कर रहे हैं. ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं. फिल्म की कहानी और यश के किरदार को लेकर मेकर्स ने अभी तक कई चीजें सीक्रेट रखी हैं, जिसकी वजह से ट्रेलर को लेकर उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई है.फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा जैसे कलाकार नजर आएंगे. फिल्म की स्टारकास्ट को देखते हुए भी इसे इस साल की बड़ी फिल्मों में गिना जा रहा है. अब तक फिल्म से जुड़े कुछ वीडियो और झलकियां सामने आ चुकी हैं, जिन्हें लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं.

‘टॉक्सिक’ अपने कुछ इंटीमेट सीन्स को लेकर भी चर्चा और विवादों में रही है. सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के कंटेंट को लेकर सवाल उठाए हैं, जबकि यश के फैंस लगातार फिल्म के समर्थन में नजर आ रहे हैं. ऐसे में ट्रेलर के सामने आने के बाद यह साफ हो सकता है कि फिल्म की कहानी किस दिशा में जाती है और यश का किरदार किस तरह का है.अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘टॉक्सिक’ यश की पिछली बड़ी हिट ‘KGF’ वाली धूम दोहरा पाएगी? इसका जवाब तो फिल्म की रिलीज के बाद ही मिलेगा, लेकिन ट्रेलर को लेकर माहौल जरूर बन चुका है. 8 अगस्त को शाम 7:01 बजे यश के फैंस को ‘टॉक्सिक’ की दुनिया की पहली बड़ी झलक मिलने वाली है. इसके बाद 26 अगस्त को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *