Knews Desk- अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने लद्दाख के एक प्रसिद्ध इंजीनियर सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है। सोनाक्षी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि “अब चुप नहीं रहा जा रहा।” उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा ने सोनम वांगचुक के आंदोलन का जिक्र करते हुए लोगों से इस मुद्दे पर ध्यान देने और अपनी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब इस विषय पर खामोश रहना संभव नहीं है और लोगों को आगे आकर समर्थन देना चाहिए। गौरतलब है कि सोनम वांगचुक इन दिनों अपने आंदोलन को लेकर चर्चा में हैं। उनके समर्थन में कई सामाजिक कार्यकर्ता, छात्र और अन्य लोग भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी क्रम में सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो भी चर्चा का विषय बन गया है।
सोनाक्षी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनके समर्थन की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ इस मुद्दे पर अलग-अलग राय व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल, सोनाक्षी सिन्हा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और सोनम वांगचुक के आंदोलन को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।