KNEWS DESK – टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस आज यानी 16 जुलाई को सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि यह एक प्राइवेट सेरेमनी होगी, जिसमें परिवार और कुछ करीबी लोग ही शामिल होंगे.

जेनिफर की यह दूसरी शादी होगी, ऐसे में उनके फैंस उनकी जिंदगी के इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं. जहां हर कोई उनकी शादी की तस्वीरों का इंतजार कर रहा है, वहीं अब उनकी कमाई और नेट वर्थ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.

टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल
जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. उन्होंने कई हिट शोज में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. साल 2009 में आए सीरियल ‘दिल मिल गए’ से उन्हें जबरदस्त पहचान मिली, जिसमें उन्होंने डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता का किरदार निभाया था.
इसके बाद वह ‘बेहद’ और ‘बेपनाह’ जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर टीवी की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक रही हैं और वह एक एपिसोड के लिए करीब 1.5 से 2 लाख रुपये तक फीस चार्ज करती थीं.
OTT से भी हो रही करोड़ों की कमाई
टीवी के बाद जेनिफर विंगेट ने ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ भी कदम बढ़ाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वेब सीरीज के लिए करोड़ों रुपये की फीस लेती हैं. कहा जाता है कि एक ओटीटी प्रोजेक्ट के लिए उनकी फीस करीब 6 से 8 करोड़ रुपये तक हो सकती है.

करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं जेनिफर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेनिफर विंगेट की कुल संपत्ति करीब 45 से 58 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. एक्टिंग के अलावा वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करती हैं.
बताया जाता है कि जेनिफर कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़ी हुई हैं और ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी उनकी कमाई करोड़ों में पहुंचती है.

जेनिफर विंगेट ने अपने लंबे करियर में टीवी से लेकर ओटीटी तक अपनी अलग पहचान बनाई है. उनकी खूबसूरती, एक्टिंग और दमदार किरदारों की वजह से उनकी फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. अब फैंस उनकी दूसरी शादी और नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर काफी उत्साहित हैं.