knews desk – कानपुर वालों को आज नई सौगात मिलने जा रही है। कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई गई है और यह ट्रेन आज 16 नवंबर से चलने लगेगी। उत्तर रेलवे बोर्ड के मुताबिक, कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई डेली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14153 और 14154 चलाई जाएगी। 16 नवंबर को उद्घाटन के बाद ट्रेन को नियमित किया जाएगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी इसे आज हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन के अलीगढ़, खुर्जा, टूंडला समेत कई स्टॉपेज होंगे। यह ट्रेन गाजियाबाद में भी रुकेगी।
कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल न्यू डेली एक्सप्रेस
नई ट्रेन का ट्रायल रन 16 नवंबर 2026 को हो रहा है। अभी कानपुर और दिल्ली के बीच सबसे लोकप्रिय और किफायती ट्रेनों में श्रमशक्ति एक्सप्रेस शामिल है, लेकिन नई दिल्ली और कानपुर के बीच इसका कोई स्टॉपेज नहीं है। वहीं नई ट्रेन कानपुर से इटावा, हाथरस, अलीगढ़, दादरी होते हुए गाजियाबाद से आनंद विहार तक जाएगी। इससे दैनिक यात्रियों के साथ दिल्ली न जाने वाले यात्रियों को भी एक नया विकल्प मिलेगा।
कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस का विकल्प
उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04195 दोपहर 3:22 बजे कानपुर सेंट्रल से चलेगी और करीब आठ घंटे के बाद रात 10:50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। कानपुर-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन 428 किलोमीटर का सफर 7 घंटे 28 मिनट में तय करेगी। इसकी गति 57 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रहेगी।
इस ट्रेन में 17 कोच लगाए जाएंगे। इनमें जनरल, स्लीपर और एसी 3 टियर कोच शामिल होंगे। ट्रेन को कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल तक प्रयागराज मंडल की रेलवे टीम संचालित करेगी।
कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार ट्रेन के स्टॉपेज
कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार के बीच यह ट्रेन करीब 10 स्टेशनों पर रुकेगी। इनमें फफूंद, इटावा, हाथरस जंक्शन, टूंडला जंक्शन, अलीगढ़ रेलवे स्टेशन, खुर्जा स्टेशन और दादरी शामिल हैं। इसके बाद ट्रेन गाजियाबाद जंक्शन पर रुकेगी और आनंद विहार टर्मिनल इसका आखिरी स्टॉपेज होगा।
कानपुर एक्सप्रेस के उद्घाटन के बाद स्पेशल ट्रेन को नियमित शेड्यूल के लिए कानपुर सेंट्रल भेजा जाएगा। रेलवे के अनुसार, नई ट्रेन 14153-14154 का नियमित टाइम शेड्यूल और तारीख जल्द घोषित की जाएगी। ट्रेन की तारीख घोषित होते ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी।