KNEWS DESK- सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू बाजार तक सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। बीते सप्ताह भी सोने के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव रहा। कभी कीमतों में तेजी आई तो कभी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव में कमी देखने को मिली।
इंटरनेशनल मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोने की कीमत में 0.33 प्रतिशत तक की गिरावट आई। इसके बाद सोना 3,873.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी की कीमत में 3.27 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई और यह 47.515 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई। सोना करीब 1.36 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार करता दिखा, जबकि चांदी की कीमत करीब 1.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास रही।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने में करीब 1,100 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद सोने की कीमत 1,35,682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी में करीब 5,500 रुपये तक की गिरावट आई और इसकी कीमत 1,70,747 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
बाजार में 24 कैरेट सोना करीब 1,36,310 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना करीब 1,24,951 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब 1,02,233 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत करीब 1,74,400 रुपये प्रति किलोग्राम रही। कीमतों में आई इस गिरावट से सोना-चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिली है।