अंशुला कपूर के रिसेप्शन में रणवीर-अर्जुन की जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर जमकर थिरके

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की बहन और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली है। 6 जुलाई 2026 को दोनों शादी के बंधन में बंधे, जिसके बाद 7 जुलाई को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया।

इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं रणवीर सिंह ने। रिसेप्शन में न्यूली वेड कपल की एंट्री और स्टार्स के फैशन के बीच रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की शानदार बॉन्डिंग ने सभी का ध्यान खींच लिया।

अर्जुन कपूर संग रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके

अंशुला कपूर के रिसेप्शन से रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों ने फिल्म ‘गुंडे’ के सुपरहिट गाने ‘तूने मारी एंट्रियां’ पर जमकर डांस किया और शादी के माहौल में चार चांद लगा दिए।

वीडियो में रणवीर सिंह अपने खास अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं अर्जुन कपूर भी उनके साथ पूरी एनर्जी के साथ थिरकते दिखे। दोनों की दोस्ती और मस्ती देखकर फैंस काफी खुश हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस रणवीर की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि स्टारडम के बावजूद वह अपने दोस्तों और उनके परिवार के खास मौकों पर हमेशा मौजूद रहते हैं।

‘गुंडे’ की यादें हुईं ताजा

साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘गुंडे’ में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में दोनों के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं। फिल्म का गाना ‘तूने मारी एंट्रियां’ उस समय बड़ा हिट साबित हुआ था और आज भी पार्टियों में खूब बजाया जाता है।

https://x.com/RanveermovieFC/status/2074840849767153890?

अब इसी गाने पर दोनों सितारों ने अंशुला कपूर के रिसेप्शन में एक बार फिर अपनी दोस्ती और केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीत लिया।

रणवीर-अर्जुन की दोस्ती ने जीता दिल

रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती बॉलीवुड में काफी मशहूर है। दोनों एक-दूसरे को प्यार से ‘बाबा’ कहकर बुलाते हैं। रिसेप्शन के वायरल वीडियो में दोनों की शानदार बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है।

इसके अलावा म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया ने भी रिसेप्शन में परफॉर्म किया। इस दौरान रणवीर और अर्जुन उनके साथ गाने गाते और एंजॉय करते नजर आए।

काफी समय बाद रणवीर सिंह किसी पब्लिक फंक्शन में इस तरह खुलकर मस्ती करते दिखाई दिए हैं। फिलहाल अंशुला कपूर के रिसेप्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और फैंस रणवीर-अर्जुन की जोड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *