KNEWS DESK – फराह खान अली ने अपने और बॉबी देओल के पुराने रिश्ते से जुड़ी अफवाहों पर पहली बार खुलकर बात की है। लंबे समय से यह दावा किया जाता रहा है कि दोनों कभी रिलेशनशिप में थे और नीलम कोठारी के आने के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था। लेकिन अब फराह ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज करते हुए सच्चाई सामने रखी है।
Farah Khan Ali ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका और Bobby Deol का रिश्ता सिर्फ टीनएज की दोस्ती और मासूम क्रश तक ही सीमित था। उन्होंने कहा कि उस उम्र में दोनों एक-दूसरे को चिट्ठियां लिखते थे और हाथ पकड़ते थे, लेकिन इसे डेटिंग या गंभीर रिलेशनशिप नहीं कहा जा सकता।
फराह ने साफ कहा कि यह बात करीब 40 साल पुरानी है, जब वह 16 साल की थीं और बॉबी देओल 17 साल के थे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उस समय रिश्तों को लेकर समझ और आज की डेटिंग कल्चर में बहुत फर्क था।
नीलम कोठारी से जुड़ी अफवाहों पर भी दिया जवाब
काफी समय से यह भी चर्चा रही है कि Neelam Kothari की वजह से बॉबी देओल और फराह का रिश्ता खत्म हुआ था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए फराह ने कहा कि नीलम उनकी भी अच्छी दोस्त हैं और उनके बीच कभी कोई अनबन नहीं रही।
उन्होंने साफ किया कि जब बॉबी और उनका टीनएज वाला रिश्ता खत्म हो चुका था, उसके बाद नीलम की एंट्री बॉबी देओल की जिंदगी में हुई थी। इसलिए किसी भी तरह की ब्रेकअप थ्योरी पूरी तरह गलत है।
सुजैन खान की एलिमनी पर भी किया बड़ा खुलासा
इसी बातचीत में फराह खान अली ने अपनी बहन Sussanne Khan से जुड़ी अफवाहों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऋतिक रोशन से सुजैन को 400 करोड़ रुपये की एलिमनी मिलने की खबर पूरी तरह झूठी है।
फराह ने कहा कि उनकी बहन ने कभी कोई भारी-भरकम एलिमनी नहीं ली और वह इस तरह की अफवाहों से परेशान हैं। उन्होंने सुजैन को एक सम्मानित और संतुलित व्यक्ति बताया, जो पैसों से ज्यादा रिश्तों को महत्व देती हैं।
सुजैन और ऋतिक के रिश्तों पर भी बात
फराह ने यह भी बताया कि सुजैन ने कभी इन अफवाहों पर सार्वजनिक सफाई नहीं दी क्योंकि उन्हें लोगों की राय की ज्यादा परवाह नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी Hrithik Roshan और उनकी फैमिली के साथ सुजैन के रिश्ते सम्मानजनक और अच्छे हैं।