Balochistan bus accident: बलूचिस्तान की सरकार ने कहा है कि बस पहले 36 लोगों को लेकर जा रही थी। लेकिन रास्ते में एक दूसरी बस के खराब होने के बाद कई लोग और बस में चढ़ गये।
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, एक तेज रफ्तार यात्री बस पहाड़ी इलाके में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉन ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि यह बस बलूचिस्तान के शेरानी जिले के धनासर क्षेत्र से निकलकर खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रही थी और पेशावर की ओर जा रही थी, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ।
पाकिस्तान में हुए बस हादसे में 40 की मौत
बलूचिस्तान सरकार के बयान में कहा गया है कि दोनों प्रांतों का जिला प्रशासन, बचाव दल और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि घटना की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। इससे पहले शेरानी के डिप्टी कमिश्नर वली खान काकर ने डॉन को घटना की जगह और अन्य विवरणों की पुष्टि करते हुए बताया कि बस 36 यात्रियों के साथ क्वेटा से निकली थी लेकिन रास्ते में एक और खराब हुई दूसरी बस से कई लोग इसमें सवार हो गये।
अधिकारियों ने डॉन को बताया है कि बस में 48 लोग सवार थे जिनमें 40 लोगों की मौत हो गई है और 8 लोग गंभीर घायल हैं। आठ घायलों को झोब के ज़िला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है जबकि शवों को पहले पास के एक ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। रेस्क्यू 1122 के बयान के अनुसार बाद में शवों को झोब DHQ भेज दिया गया।
दो जिलों की पुलिस चला रही राहत-बचाव कार्य
बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के आदेश पर घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिए गए. बयान में कहा गया, “दोनों प्रांतों का जिला प्रशासन, बचाव दल और अन्य संबंधित विभाग प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं.” साथ ही यह भी कहा गया कि घटना की जांच की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके.
रास्ते में दूसरी बस के भी कई यात्री इसी बस में हुए थे सवार
इससे पहले, शेरानी के डिप्टी कमिश्नर (DC) वली खान काकर ने को घटना की जगह और अन्य विवरणों की पुष्टि करते हुए बताया कि बस 36 यात्रियों के साथ क्वेटा से निकली थी, लेकिन रास्ते में खराब हुई एक दूसरी बस से कुछ और लोग भी इसमें सवार हो गए. वहीं दूसरी ओर, KP रेस्क्यू 1122 के एक बयान में कहा गया है कि जब बस खाई में गिरी, तो उसमें 48 यात्री सवार थे. इसमें यह भी बताया गया कि दुर्घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद झोब इमरजेंसी सर्विस और रेस्क्यू 1122 की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं.