आलिया भट्ट की ‘Alpha’ के ट्रेलर ने ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, 24 घंटे में रणवीर सिंह से आगे निकली फिल्म

KNEWS DESK – बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘Alpha’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। इस फिल्म में आलिया एक दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाली हैं, जहां वह कथित तौर पर बॉबी देओल के किरदार को कड़ी टक्कर देती दिखाई देंगी।

फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम भूमिका निभा रही हैं, जो कहानी में उनके साथ मिलकर एक्शन का मोर्चा संभालती नजर आएंगी।

ट्रेलर और टीजर को मिला शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। टीजर को जहां शुरुआती दौर में कुछ ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, वहीं ट्रेलर ने रिलीज के बाद दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

ट्रेलर में दर्शकों को कई बड़े सरप्राइज भी देखने को मिले, जिसमें ऋतिक रोशन का कैमियो भी शामिल बताया जा रहा है।

24 घंटे में 24 मिलियन व्यूज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Alpha’ के ट्रेलर को रिलीज के 24 घंटे के भीतर लगभग 2.4 करोड़ (24 मिलियन) व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही वीडियो पर 1.3 लाख से ज्यादा लाइक्स और करीब 20 हजार कमेंट्स दर्ज किए गए हैं। 2 मिनट 34 सेकंड के इस ट्रेलर में शरवरी वाघ के एक्शन अवतार को भी दर्शकों ने काफी सराहा है।

‘धुरंधर’ से तुलना में आगे निकली ‘Alpha’

इसी बीच फिल्म की तुलना रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ के ट्रेलर को 24 घंटे में लगभग 6.3 मिलियन व्यूज मिले थे, हालांकि बाद में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और इसकी लोकप्रियता बढ़ी। वहीं ‘Alpha’ ने शुरुआती 24 घंटे के आंकड़ों में स्पष्ट बढ़त हासिल की है, जिससे मेकर्स काफी उत्साहित हैं।

टीजर ने भी बनाया रिकॉर्ड

फिल्म का टीजर 8 दिन पहले रिलीज हुआ था, जिसे अब तक करीब 53 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि शुरुआती प्रतिक्रिया मिली-जुली रही, लेकिन धीरे-धीरे फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है।

वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की यह फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मेकर्स के लिए यह फिल्म काफी अहम मानी जा रही है, क्योंकि इसके प्रदर्शन पर पूरे स्पाई यूनिवर्स की आगे की दिशा भी निर्भर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *