KNEWS DESK- फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बीच ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार के जीवन से जुड़ी एक बड़ी और निजी खुशखबरी सामने आई है। उनकी गर्लफ्रेंड ब्रुना बायनकार्डी ने खुद इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह एक बार फिर मां बनने वाली हैं, जिससे नेमार 5वीं बार पिता बनेंगे।
ब्रुना बायनकार्डी ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा कर इस खुशखबरी का खुलासा किया। वीडियो में नेमार के साथ उनकी फैमिली भी नजर आई, जिसमें उनकी बेटियां मावी और मेल, बेटा डावी लुक्का और अन्य परिजन शामिल थे। इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो गई।
नेमार फिलहाल ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के साथ फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। हालांकि, मोरक्को के खिलाफ खेले गए शुरुआती मैच में वह चोट के कारण मैदान पर नहीं उतर सके थे। इसके बावजूद वह टीम के साथ जुड़े हुए हैं और टूर्नामेंट पर नजर बनाए हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, नेमार के पहले से चार बच्चे हैं और यह उनका पांचवां बच्चा होगा। ब्रुना बायनकार्डी से यह उनका तीसरा बच्चा होगा। इससे पहले भी इस जोड़ी की दो बेटियां मावी और मेल हैं। इसके अलावा नेमार का एक बेटा डावी लुक्का और एक अन्य बेटी हेलेना भी हैं, जो उनके पिछले रिश्तों से हैं।
https://www.instagram.com/p/DXuo80YkUFI/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==
नेमार की यह निजी खबर ऐसे समय में सामने आई है जब पूरी दुनिया उनकी वर्ल्ड कप परफॉर्मेंस पर नजर बनाए हुए है। फुटबॉल के मैदान के बाहर यह खबर उनके फैंस के लिए भी एक बड़ा सरप्राइज बन गई है।
फिलहाल नेमार और ब्रुना दोनों ही इस नए अध्याय को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं और फैमिली इस खास पल को एंजॉय कर रही है।