पैन इंडिया धमाके को तैयार विजय देवरकोंडा, 875 करोड़ कमाने वाले बैनर संग जुड़ने की चर्चा!

KNEWS DESK – विजय देवरकोंडा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्री में हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय जल्द ही ‘स्त्री 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले Maddock Films के साथ एक बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं। हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खबरों ने फैंस की उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है।

विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ और ‘हाय नन्ना’ के निर्देशक Shouryuv के साथ बनने वाले नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच अब उनका नाम निर्देशक Vikram Kumar की एक नई फिल्म से भी जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि विक्रम कुमार लंबे समय से एक स्पोर्ट्स-आधारित कहानी पर काम कर रहे हैं और इसी फिल्म में विजय देवरकोंडा मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर सकता है। यही प्रोडक्शन हाउस Stree 2, Munjya, Chhaava और Badlapur जैसी सफल फिल्मों के लिए जाना जाता है। वहीं विक्रम कुमार की पाइपलाइन में Dhootha का दूसरा सीजन भी शामिल है।

विजय देवरकोंडा इससे पहले भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी थी। ऐसे में अगर मैडॉक फिल्म्स के साथ यह प्रोजेक्ट आधिकारिक रूप से फाइनल होता है, तो यह उनके बॉलीवुड करियर के लिए एक नई और मजबूत शुरुआत साबित हो सकता है।

फिलहाल फैंस को इस संभावित पैन-इंडिया फिल्म की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। अगर यह सहयोग साकार होता है, तो विजय देवरकोंडा और मैडॉक फिल्म्स की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *