FIR में दावा: शादी के वक्त 2 लाख रुपये देने का बनाया गया दबाव , गिरिबाला सिंह पर आरोप

Knews Desk– भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में दर्ज FIR में दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार शादी के बाद से ही ट्विशा को लगातार मानसिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। FIR में दावा किया गया है कि दिसंबर 2025 में शादी के दौरान सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के कहने पर लड़की पक्ष ने 2 लाख रुपये दिए थे।

FIR के मुताबिक ट्विशा के परिवार ने आर्थिक दबाव के बावजूद यह रकम देने के लिए हामी भरी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह ने दहेज को लेकर ताने देना शुरू कर दिया था। दोनों कथित तौर पर यह कहते थे कि शादी में किया गया खर्च “उनके स्टेटस के मुताबिक नहीं था।”

शिकायत में यह भी कहा गया है कि ट्विशा को घर खर्च के लिए पर्याप्त पैसे नहीं दिए जाते थे। उसे अपने मायके से ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए पैसे मंगाने के लिए दबाव बनाया जाता था। FIR के अनुसार आर्थिक दबाव और लगातार मानसिक प्रताड़ना की वजह से ट्विशा काफी परेशान रहने लगी थी।

मामले में परिवार ने आरोप लगाया है कि ट्विशा को लगातार अपमानित किया जाता था और उस पर अतिरिक्त पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था। वहीं जांच एजेंसियां अब FIR में लगाए गए आरोपों की गहराई से जांच कर रही हैं।

ट्विशा शर्मा मौत मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और इस केस में कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस और जांच एजेंसियां डिजिटल सबूत, बैंक ट्रांजैक्शन और परिवार के बयान के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *