गोदी मीडिया एंकर्स से बात नहीं करेंगे…. कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का नया पोस्ट वायरल

Knews Desk– सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही Cockroach Janta Party अब और ज्यादा चर्चा में आ गई है। पार्टी के फाउंडर @abhijeetdipke ने नया पोस्ट शेयर करते हुए लिखा – Won’t be engaging with any Godi Media anchors. So please don’t bother reaching out for interviews or interactions. यानी उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वे किसी भी “गोदी मीडिया” एंकर के साथ इंटरव्यू या बातचीत नहीं करेंगे।

यह पोस्ट सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। X और Instagram पर लोग इस बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे “सिस्टम के खिलाफ डिजिटल स्टैंड” बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं।

Cockroach Janta Party नाम का Instagram पेज पिछले कुछ दिनों में ही 5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स जुटा चुका है। पेज खुद को “युवाओं का राजनीतिक फ्रंट” बताता है। इसके कंटेंट में मीम्स, डार्क ह्यूमर और राजनीति पर सटायर देखने को मिलता है। हाल ही में वायरल हुए डायलॉग – जब इंडिया को गटर बनाओगे तो सब यहां कॉकरोच ही पैदा होंगे… ने इस पेज को और ज्यादा चर्चा में ला दिया।

फाउंडर के नए पोस्ट के बाद “गोदी मीडिया” शब्द फिर से बहस का हिस्सा बन गया है। समर्थक इसे मीडिया के खिलाफ युवाओं की नाराजगी बता रहे हैं, जबकि आलोचकों का कहना है कि यह सिर्फ सोशल मीडिया हाइप बनाने की कोशिश है। फिलहाल “Cockroach Janta Party” इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नए डिजिटल ट्रेंड्स में शामिल हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *