KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं. एक तरफ जहां फैंस उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाईजान ने अपने करियर को लेकर ऐसा खुलासा कर दिया है, जिसने सभी को चौंका दिया है. सलमान खान ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी.

सलमान खान इस वक्त अपने करियर के एक अहम दौर से गुजर रहे हैं. पिछले कुछ समय में उनकी कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाईं. हालांकि इसके बावजूद उनकी स्टार पावर और फैन फॉलोइंग में कोई कमी नहीं आई है. अब एक्टर अपनी अगली फिल्मों के जरिए बड़े कमबैक की तैयारी कर रहे हैं.
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपनी फिल्मों को चुनने के तरीके पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक कभी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी पढ़कर फैसला नहीं लिया. सलमान के मुताबिक, वो कहानी के मूड, ट्रीटमेंट और उसके कमर्शियल पोटेंशियल को देखकर फिल्म साइन करते हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मैंने जिंदगी में कभी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी, हां… लिखी जरूर हैं.”
दरअसल, सलमान खान का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि बिना स्क्रिप्ट पढ़े भी सलमान ने इंडस्ट्री को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. ‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘बजरंगी भाईजान’ और ‘सुल्तान’ जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार बना दिया.
इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने अपनी लग्जरी घड़ियों को लेकर भी खुलासा किया. उन्होंने बताया कि अक्सर लोग जो महंगी घड़ियां उन्हें पहने हुए देखते हैं, वो हमेशा उनकी अपनी नहीं होतीं. सलमान ने कहा कि कई बार वो दोस्तों की घड़ियां पहन लेते हैं और तस्वीरें वायरल हो जाती हैं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की एक्शन फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं. इसके अलावा उनकी फिल्म ‘मातृभूमि’ का काम भी पूरा हो चुका है, लेकिन अभी तक इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है. बताया जा रहा है कि मेकर्स सही समय का इंतजार कर रहे हैं.