KNEWS DESK – अभिनेता से नेता बने थलापति विजय इन दिनों दोहरी खुशी मना रहे हैं। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी टीवीके को मिली शानदार जीत का जश्न तो चल ही रहा है, साथ ही जल्द ही वे मुख्यमंत्री पद की शपथ भी लेने वाले हैं। लेकिन राजनीतिक सफलता के बीच उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में छाई हुई है। लंबे समय से साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ उनकी डेटिंग की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अब इस अफेयर पर बॉलीवुड की विवादास्पद क्वीन राखी सावंत ने जोरदार रिएक्शन दिया है।
फिल्मीमंत्रा से खास बातचीत में राखी सावंत ने कहा, “मुझे लगता है कि विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए। उनकी जोड़ी बहुत अच्छी है। हम उनकी मेहंदी सेरेमनी में जरूर जाएंगे।” राखी ने आगे बताया कि वे तृषा कृष्णन को बहुत पुराने दिनों से जानती हैं। “तृषा और विजय की जोड़ी बहुत अच्छी है। मैं तृषा को बचपन से जानती हूं। हम दोनों ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत एक साथ की थी, लेकिन बाद में तृषा साउथ इंडस्ट्री में शिफ्ट हो गईं और वहां सफलता पाई।”
विजय की तारीफ में राखी का खुला इजहार
थलापति विजय की व्यक्तिगत तारीफ करते हुए राखी ने कहा, “मैं उन्हें पर्सनली बहुत पसंद करती हूं। उनका स्वभाव बेहद अच्छा है। विजय के साथ एक गाना करना मेरा पुराना सपना था, लेकिन मौका नहीं मिला। अब सोच रही हूं कि उनकी पार्टी जॉइन कर लूं। वो तमिलनाडु के पहले ऐसे ईसाई नेता हैं जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में सीटें जीती हैं। जिनके नाम में ही ‘विजय’ है, उनकी हर जगह जीत तय है।”
विजय-तृषा की हिट फिल्में
विजय और तृषा कृष्णन की ऑनस्क्रीन जोड़ी फैंस को लंबे समय से पसंद आ रही है। दोनों ने कई यादगार फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें घिल्ली, थिरुपाची, आथी और कुरुवी प्रमुख हैं। इन फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब सराहा था। राजनीतिक जीत के दिन तृषा के विजय के घर के बाहर दिखने की खबर ने अफवाहों को और हवा दी है। फैंस अब सोशल मीडिया पर ‘विजय-तृषा शादी’ ट्रेंड कर रहे हैं।राखी सावंत के इस बयान के बाद फैंस में उत्साह और बढ़ गया है। एक तरफ जहां थलापति विजय तमिलनाडु की सत्ता संभालने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कयासबाजी तेज हो गई है।