पश्चिम बंगाल में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए युग की शुरुआत… CM मोहन यादव ने शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई

KNEWS DESK – पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने आज भव्य समारोह के बीच मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बन गए हैं। कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित पूरे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के प्रमुख नेता मौजूद रहे।समारोह के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “पश्चिम बंगाल में आज से सुशासन, सुरक्षा और विकास के नवयुग का शुभारंभ हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और शुभेंदु अधिकारी के कुशल नेतृत्व में बंगाल विकास, निवेश, सुशासन एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।” डॉ. यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पश्चिम बंगाल की जागरूक जनता को भी इस ऐतिहासिक परिवर्तन के लिए शुभकामनाएं दीं।शपथ ग्रहण से एक दिन पहले डॉ. मोहन यादव ने कहा था कि बंगाल हमेशा से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला राज्य रहा है, लेकिन कांग्रेस, कम्युनिस्ट और तृणमूल कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण यह पिछड़ गया। अब पुरानी राजनीति को पीछे छोड़कर राज्य विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर लिखा, “9 मई 2026 का दिन इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण अवसर के रूप में दर्ज किया जाएगा। यह तिथि सदैव स्मरणीय रहेगी, क्योंकि इसने भाग्य के निर्णायक मोड़ के साथ आशा, सम्मान और सुशासन के एक नए अध्याय का संदेश दिया है। मुझे सहित अनेक लोगों को इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।”शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार से राज्यवासियों में नई उम्मीद जगी है।

भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक इस बदलाव को “बंगाल का पुनर्जागरण” मान रहे हैं। विपक्षी दलों की लंबे समय तक चली सत्ता में राज्य आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़ने का शिकार रहा, लेकिन अब सुशासन और विकास पर जोर देते हुए नई सरकार आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है।यह घटनाक्रम न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि पूरे देश की राजनीति के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है। शुभेंदु अधिकारी की सरकार से राज्य में निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन करने और जन-कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की अपेक्षा की जा रही है।बंगाल अब विकास की राह पर…


नई सरकार के गठन के साथ ही पश्चिम बंगाल में सकारात्मक बदलाव की हवा बहने लगी है। जनता इस नई शुरुआत को लेकर उत्साहित है और उम्मीद कर रही है कि शुभेंदु अधिकारी का नेतृत्व राज्य को उसके गौरवशाली अतीत की ओर वापस ले जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *