बॉडी फैट घटाने के लिए सिर्फ प्रोटीन की मात्रा नहीं, उसकी क्वालिटी भी बेहद जरूरी

Knews Desk-अगर आप वजन घटाने और बॉडी फैट कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो सिर्फ प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना ही काफी नहीं है। फिटनेस एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रोटीन की क्वालिटी पर ध्यान देना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि कुछ प्रोटीन सोर्स ऐसे होते हैं जो हेल्दी दिखते हैं लेकिन वास्तव में फैट लॉस की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।

गलत प्रोटीन चयन कर सकता है नुकसान

फिटनेस ट्रेनर्स के अनुसार कई लोग हेल्दी समझकर ऐसे फूड्स का सेवन करते हैं जिनमें प्रोटीन तो होता है, लेकिन साथ में ज्यादा शुगर, अनहेल्दी फैट, सोडियम और प्रिजर्वेटिव्स भी मौजूद होते हैं। ये तत्व शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करते हैं और फैट बर्निंग प्रोसेस को धीमा कर देते हैं। इसका सीधा असर वजन घटाने की कोशिशों पर पड़ता है।

किन प्रोटीन सोर्स से बचने की सलाह\

https://www.instagram.com/reel/DX4H8hEKvuZ/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

फिटनेस एक्सपर्ट Leonie Gref ने अपने एक वीडियो में बताया कि कुछ ऐसे प्रोटीन युक्त फूड्स हैं जिन्हें वेट लॉस के दौरान सीमित या पूरी तरह से अवॉइड करना चाहिए। इनमें प्रोसेस्ड मीट, फ्लेवर्ड प्रोटीन शेक्स, हाई शुगर योगर्ट, फ्राइड प्रोटीन स्नैक्स और पैकेज्ड मीट प्रोडक्ट्स शामिल हो सकते हैं। ये चीजें शरीर में अनचाही कैलोरी बढ़ाकर फैट स्टोरेज को बढ़ावा देती हैं।

क्यों जरूरी है सही प्रोटीन चुनना

विशेषज्ञों का कहना है कि फैट लॉस के लिए लीन प्रोटीन सोर्स जैसे दालें, अंडे, पनीर, चिकन ब्रेस्ट और नैचुरल फूड्स ज्यादा फायदेमंद होते हैं। ये शरीर को जरूरी पोषण देते हैं और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखते हैं।

फिटनेस का सही फॉर्मूला

फिटनेस एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि वजन घटाने के लिए केवल प्रोटीन पर निर्भर रहना सही नहीं है। संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और सही लाइफस्टाइल ही लंबे समय तक फिट रहने का असली तरीका है अगर आप फैट लॉस जर्नी में हैं, तो सिर्फ “हाई प्रोटीन” लेबल देखकर किसी भी फूड को हेल्दी न मानें। सही जानकारी और समझदारी से किया गया प्रोटीन चयन ही आपके फिटनेस गोल को सफल बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *