मैक्सिको में वाराणसी का इवेंट चर्चा में, राजामौली की फिल्म को लेकर उठे सवाल

KNEWS DESK – पैन-इंडिया सिनेमा के बढ़ते दायरे में एस. एस. राजामौली का नाम एक ऐसे फिल्ममेकर के तौर पर लिया जाता है, जिनकी हर फिल्म से बड़े स्तर पर धमाके की उम्मीद की जाती है। बाहुबली और RRR की अंतरराष्ट्रीय सफलता के बाद अब उनकी अगली मेगा प्रोजेक्ट फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर भी जबरदस्त चर्चा बनी हुई है।

हालांकि, हाल ही में इस फिल्म के ग्लोबल प्रमोशन की शुरुआत एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गई। मैक्सिको में आयोजित पॉप-कल्चर इवेंट CCXP Mexico में ‘वाराणसी’ का खास पैनल रखा गया था। इस दौरान फिल्म से जुड़े एक्सक्लूसिव फुटेज और बिहाइंड-द-सीन्स क्लिप्स भी दिखाए गए, जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे।

इस मेगा बजट फिल्म में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नजर आने वाले हैं, जिससे इसकी इंटरनेशनल अपील और भी बढ़ गई है।

खाली सीटों ने खींचा ध्यान

इवेंट के दौरान स्टेज पर एस. एस. कार्तिकेय मौजूद रहे, जबकि राजामौली ने वीडियो मैसेज के जरिए दर्शकों से संवाद किया। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और तस्वीरों में ऑडिटोरियम की कई सीटें खाली नजर आईं, जिसने फैंस के बीच चर्चा छेड़ दी।

कुछ यूजर्स ने इसे फिल्म के लिए कमजोर रिस्पॉन्स बताया, तो वहीं कई लोगों का मानना था कि इतने बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट के लिए यह उम्मीद के मुताबिक नहीं था।

फैंस ने किया बचाव

दूसरी ओर, कई फैंस ने फिल्म का समर्थन करते हुए कहा कि ऐसे बड़े इवेंट्स में कई पैनल्स एक साथ चलते हैं, जिसकी वजह से सीटें खाली दिखना सामान्य बात है।

बताया जा रहा है कि इस पैनल में ‘वाराणसी’ के विजन, बड़े पैमाने और ग्लोबल रिलीज प्लान को लेकर अहम जानकारियां साझा की गईं। फिल्म को इंटरनेशनल दर्शकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है और इसका बजट भी काफी बड़ा बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *