जैकी भगनानी के ‘सिचुएशनशिप’ बयान पर रकुल प्रीत का जवाब, कहा – ‘हर बात का संदर्भ समझना जरूरी’

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस Rakul Preet Singh और प्रोड्यूसर Jackky Bhagnani इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू की एक लाइन ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी, जब उनकी शादी को ‘सिचुएशनशिप’ कहा गया। हालांकि, अब रकुल ने इस पूरे विवाद पर खुलकर अपनी बात रखी है।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान जैकी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा था कि “हम शादीशुदा हैं, लेकिन हमारी केमिस्ट्री सिचुएशनशिप जैसी है।” इस बयान को अलग-अलग तरह से लिया गया और सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं।

विवाद बढ़ता देख Rakul Preet Singh ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई दी। उन्होंने लिखा कि एक घंटे की बातचीत में से सिर्फ एक लाइन को उठाकर हेडलाइन बना देना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि हर बात का एक संदर्भ होता है, उसकी गहराई होती है, जिसे समझे बिना पेश करना गलत नैरेटिव बना सकता है।

रकुल ने यह भी इशारा किया कि अब वक्त आ गया है कि प्लेटफॉर्म्स और मीडिया भी अपनी जिम्मेदारी समझें और कंटेंट को संतुलित तरीके से पेश करें, ना कि सिर्फ क्लिकबेट के तौर पर।

वहीं Jackky Bhagnani ने भी अपने बयान में साफ किया था कि उनका रिश्ता पूरी तरह कमिटेड है। उन्होंने कहा कि उनकी शादी की खासियत यह है कि दोनों एक-दूसरे से खुलकर बात कर सकते हैं और किसी पर निर्भर हुए बिना भी साथ खुश रह सकते हैं।

रकुल ने भी इसी सोच का समर्थन करते हुए कहा कि उनका रिश्ता स्पेस और समझ पर आधारित है। दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में खुश रहना जानते हैं और छोटी-छोटी बातों में उलझने के बजाय बड़ी चीजों पर ध्यान देते हैं।

गौरतलब है कि Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani ने करीब तीन साल तक डेटिंग के बाद 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी। उनकी शादी में सिख और सिंधी दोनों परंपराओं का खूबसूरत संगम देखने को मिला था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रकुल जल्द ही Pati Patni Aur Woh 2 में नजर आने वाली हैं, जो 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *