रैंप वॉक पर छाईं चित्रांगदा सिंह, लहंगे में दिखीं बला की खूबसूरत, फिदा हुए फैंस

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस Chitrangda Singh एक बार फिर अपने स्टाइल और ग्रेस से सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में एक फैशन वीक के दौरान रैंप पर उतरीं चित्रांगदा ने अपने रॉयल अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। उनकी मौजूदगी ने इवेंट को खास बना दिया और फैंस उनकी झलक पाने के लिए बेकरार नजर आए।

इस खास मौके पर चित्रांगदा सिंह ने ऑरेंज कलर का बेहद खूबसूरत लहंगा पहना, जिस पर बारीक और हैवी कढ़ाई का काम किया गया था। इसके साथ उन्होंने स्टाइलिश ब्लाउज और मैचिंग दुपट्टा कैरी किया, जो उनके पूरे लुक को रिच और एलिगेंट बना रहा था।

मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने सटल और क्लासी लुक को चुना। स्मोकी आई मेकअप और लाइट शेड की लिपस्टिक ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। वहीं एक्सेसरीज में उन्होंने नथ और सिंपल नेकलेस पहना, जो उनके ट्रेडिशनल अवतार को और निखार रहा था।

हेयरस्टाइल के लिए चित्रांगदा ने ब्रेडेड लुक अपनाया, जिसने उनके पूरे लुक को एक यूनिक टच दिया। रैंप वॉक के दौरान उन्होंने आत्मविश्वास के साथ अलग-अलग अंदाज में पोज दिए और दर्शकों की तालियां बटोरीं।

इवेंट के बाद Chitrangda Singh ने अपनी इस रैंप वॉक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जो अब तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनके इस अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में उनकी तारीफों की बाढ़ आ गई है। कोई उन्हें ‘एवरग्रीन ब्यूटी’ कह रहा है, तो कोई ‘फेवरेट कुड़ी’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *