KNEWS DESK – बॉलीवुड के दमदार कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने फैंस ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री को भी हैरान कर दिया है।
बिना फीस के किया काम
फिल्म के डायरेक्टर आदित्य कृपलानी ने बताया कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म के लिए एक रुपया तक नहीं लिया। इतना ही नहीं, वे शूट के लिए खुद अपने खर्चे पर फ्रैंकफर्ट पहुंचे और उनके साथ कोई मैनेजर भी मौजूद नहीं था।
आदित्य कृपलानी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी बेहद प्रोफेशनल और अपने काम के प्रति समर्पित कलाकार हैं। उन्होंने पहले ही तय कर लिया था कि वे इस फिल्म के लिए फीस नहीं लेंगे।
https://www.instagram.com/reels/DWf68LPDAWI/
डायरेक्टर ने कहा, “भारत में अक्सर कलाकार इस बात के दबाव में रहते हैं कि वे कितना कमा रहे हैं, लेकिन जब नवाज जैसे एक्टर पैसे से ऊपर उठकर काम करते हैं, तो ये अपने आप में बड़ी बात है। यह मेरे लिए गर्व का पल है और मेरे करियर की सबसे खास उपलब्धियों में से एक है।”
फिल्म में कौन-कौन?
‘मैं एक्टर नहीं हूं’ को आदित्य कृपलानी ने डायरेक्ट करने के साथ-साथ लिखा भी है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मौनी रॉय लीड रोल में नजर आएंगी।
यह फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लुक और उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।