‘बैटल ऑफ गलवान’ से ‘मातृभूमि’ क्यों बनी सलमान खान की फिल्म? डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताया असली कारण

KNEWS DESK – बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan की अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म का टाइटल बदल दिया गया है और अब यह ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ नाम से रिलीज होगी। खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर कर इस बदलाव की जानकारी दी।

फिल्म के टाइटल में बदलाव की खबर सामने आते ही फैंस हैरान रह गए और यह सवाल उठने लगा कि आखिर फिल्म का नाम क्यों बदला गया। अब फिल्म के डायरेक्टर Apoorva Lakhia ने इस फैसले के पीछे की वजह बताई है।

क्यों बदला गया फिल्म का टाइटल?

एचटी सिटी से बातचीत में अपूर्व लाखिया ने बताया कि फिल्म का नाम बदलने का फैसला अचानक नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि जब फिल्म की योजना बनाई जा रही थी, तब मेकर्स ने दो टाइटल रजिस्टर कराए थे—‘बैटल ऑफ गलवान’ और ‘मातृभूमि’।

https://www.instagram.com/p/DV7-qf-CE0h/

डायरेक्टर के मुताबिक, फिल्म बनाते समय उन्हें महसूस हुआ कि इसकी कहानी सिर्फ युद्ध के बारे में नहीं है, बल्कि यह मानवता, संवेदनाओं और उन अनकही लड़ाइयों की कहानी भी है जिन्हें भारतीय सैनिक बहादुरी से लड़ते हैं। इसी वजह से ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ नाम फिल्म की भावना को ज्यादा बेहतर तरीके से दर्शाता है।

फिल्म में इसी नाम का गाना भी

अपूर्व लाखिया ने आगे बताया कि फिल्म में ‘मातृभूमि’ नाम का एक गाना भी शामिल है। जब इस गाने को रिलीज किया गया तो दर्शकों से इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद मेकर्स को लगा कि यही टाइटल फिल्म के लिए सबसे उपयुक्त रहेगा।

फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है और दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ Chitrangda Singh भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *