शादी के बाद रश्मिका-विजय का बड़ा तोहफा, 21 शहरों और 16 मंदिरों में बंटेगी मिठाई

KNEWS DESK – साउथ सिनेमा के चर्चित कपल Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda इन दिनों अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की वेडिंग फोटोज वायरल हो रही हैं और फैंस उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। इसी बीच कपल ने अपनी शादी को और खास बनाने के लिए एक अनोखा फैसला लिया है।

फैंस संग मनाएंगे शादी की खुशी

रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वे अपनी शादी की खुशियां देशभर के फैंस के साथ बांटना चाहते हैं। कपल ने लिखा कि फैंस हमेशा से उनकी जिंदगी और सफर का हिस्सा रहे हैं, इसलिए इस खास मौके पर उन्हें भी जश्न में शामिल करना चाहते हैं।

1 मार्च को कपल देश के 21 शहरों और 16 मंदिरों में मिठाई बंटवाने जा रहा है। साथ ही कई जगहों पर अन्नदान भी किया जाएगा।

इन राज्यों में बांटी जाएगी मिठाई

कपल द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और बिहार जैसे राज्यों के चुनिंदा शहरों में मिठाई बांटी जाएगी।

इन प्रमुख मंदिरों में होगा अन्नदान

कपल ने जिन प्रमुख मंदिरों का जिक्र किया है, उनमें शामिल हैं —

  • ISKCON Govind Dham
  • Sri Rukmini Temple
  • Sri Sri Krishna Balaram Temple
  • Govind Dev Ji Temple
  • Chamundeshwari Temple
  • Shivoham Shiva Temple
  • Radha Krishna Temple

इन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कपल के इस फैसले ने फैंस को और भी खुश कर दिया है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस इसे “रियल सेलिब्रेशन ऑफ लव” बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *