बॉलीवुड में एक और स्टार किड की हुई एंट्री, वरुण धवन की भतीजी की पहली फिल्म ‘बिन्नी एंड फैमिली’ का है दर्शकों को इंतजार

KNEWS DESK- बॉलीवुड में एक नई स्टार किड की एंट्री हो रही है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चित हैं| हम बात कर रहे हैं अंजिनी धवन की, जो धवन खानदान की लाडली और वरुण धवन की भतीजी हैं। अंजिनी अपनी पहली फिल्म बिन्नी एंड फैमिली के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर वरुण धवन ने अपनी भतीजी को बधाई दी है और फिल्म की प्रोमोशनल तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं|

Who Is Anjini Dhawan? Know Some Interesting Facts About Varun Dhawan's Niece

वरुण धवन ने दी बधाई

वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अंजिनी धवन के साथ ट्रेलर लॉन्च की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, फिल्मों में आपका स्वागत है अंजिनी धवन। इस पोस्ट के जरिए वरुण ने अपनी भतीजी की बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुशी जाहिर की है और उन्हें समर्थन प्रदान किया है।

 

“बिन्नी एंड फैमिली” की कहानी

अंजिनी धवन की पहली फिल्म बिन्नी एंड फैमिली एक दिलचस्प कहानी को सामने लाती है। यह फिल्म लंदन में रहने वाली एक युवती बिन्नी और भारत के बिहार राज्य में रहने वाले उनके रूढ़िवादी दादा-दादी के बीच के अंतर को दर्शाती है। फिल्म में बिन्नी की लाइफस्टाइल को दिखाया गया है और यह विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों को छूने की कोशिश करती है। अंजिनी के अलावा इस फिल्म में राजेश कुमार, चारु शंकर, पंकज कपूर और हिमानी शिवपुरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे|

बता दें, अंजिनी धवन का जन्म 4 अप्रैल 2000 को दिल्ली में हुआ था। वर्तमान में उनकी उम्र 24 साल है और उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी कर ली है| अंजिनी के पिता सिद्धार्थ धवन एक पूर्व एक्टर हैं, जिन्होंने सीआईडी,  सरफरोश-ए-हिंद और लवस्टोरी जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी मां रीना धवन भी परिवार की अहम सदस्य हैं|

About Post Author